ब्रेकिंग- सेना की गाड़ी पर बड़ा आतंकी हमला, गोलीबारी और हैंड ग्रेनेड फेंके गये, जवानों के घायल होने की खबर..

Army Van Attack: सेना की गाड़ी पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। घटना में अब तक दो जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। घटना जम्मू के कठुआ की बतायी जा रही है। जहां सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है। आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही हैं। एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया था। इस अटैक में आर्मी का एक जवान घायल हो गया था। आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी। इस दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान भी ने आतंकवादियों पर गोलीबारी की थी।

घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया था। आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। दूसरी ओर इस हमले के कुछ घंटों बाद ही चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक और घटना हुई थी। सेना को लश्कर ग्रुप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बल उस क्षेत्र में पहुंच गए थे। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी।

Related Articles

close