Crime: 6 साल की बच्ची के साथ बर्बर अत्याचार…अगवा कर ले गए…मारपीट की…दुष्कर्म का प्रयास…नाकाम होने पर…आरोपी गिरफ्तार….

Crime: गुजरात के राजकोट जिले के अटकोट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने निर्भया कांड की यादें ताज़ा कर दी हैं। यहां 6 साल 8 महीने की बच्ची को अगवा कर उसके साथ बेरहमी से अत्याचार किया गया। बच्ची गंभीर रूप से घायल है और राजकोट के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
Crime:कैसे हुआ हमला?
4 दिसंबर को दाहोद जिले से आए एक मजदूर दंपती खेत में काम कर रहे थे, जबकि उनकी छोटी बेटी पास में खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया। आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के विरोध और चीखने पर उसने उसके प्राइवेट पार्ट्स में नुकीली वस्तु डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
अपराध के बाद आरोपी बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया।
Crime:परिवार ने बच्ची को खून से लथपथ पाया
जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिवार उसकी खोज में निकला। कुछ दूरी पर उन्हें बच्ची खून से सनी हालत में मिली। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी चोटें गंभीर हैं।
100 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट के साथ पहचान
राजकोट ग्रामीण एसपी विजय सिंह गुर्जर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 10 टीमें गठित कीं। करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की गई।
बाद में 30 वर्षीय राम सिंह टेरसिंग की पहचान हुई, जिसे बच्ची ने चाइल्ड स्पेशलिस्ट की मौजूदगी में पहचान लिया।
आरोपी की पृष्ठभूमि
आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का रहने वाला है और अटकोट में राजमिस्त्री का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को घटना स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ POCSO एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Crime:निर्भया केस की याद दिलाने वाली क्रूरता
यह घटना निर्भया मामले की उस भयावह यातना की ओर इशारा करती है, जिसने 2012 में पूरे देश को हिला दिया था और जिसके बाद देश में महिला सुरक्षा कानूनों में बड़े बदलाव किए गए।



















