क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया से कर ली सगाई! बाहर आ गयी पूरी सच्चाई, प्रिया के पिता ने क्या कहा… पढ़िये पूरी खबर
Cricketer Rinku Singh got engaged to MP Priya! The whole truth has come out, what did Priya's father say... read the full news

Rinku Singh Engagement With Priya Saroj: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) की सगाई हो गयी है? उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) से इंग्जेमेंट कर ली है? पूरे दिन सोशल मीडिया पर यही सवाल तैर रहे हैं। सोशल मीडिया में दोनों की तस्वीर के साथ बधाईयों का सिलसिला भी जारी है। हालांकि इस सगाई की खबर की कितनी सच्चाई है, इसे लेकर सांसद प्रिया के पिता ने खुलासा किया है।
प्रिया सरोज के पिता ने इस खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा है कि क्रिकेटर के परिवार ने शादी का प्रस्ताव भेजा है, जिसपर अभी विचार चल रहा है। सगाई की खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी ये खबरे प्रमुखता से प्रकाशित की गई कि रिंकू और प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा है कि रिंकू के परिवार ने उनके बड़े दामाद से शादी के प्रस्ताव के बारे में बात की थी।
उन्होंने बताया कि उनके बड़े दामाद वर्तमान में अलीगढ़ में सीजेएम के रूप में कार्यरत है। अब तक रिंकू या प्रिया की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिंकू भारत की टी20 टीम के अहम सदस्य हैं, वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद है। सरोज ने कानून की पढ़ाई की है और उनकी मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि है।
युवा सांसद बनने का
तीन बार सांसद रह चुके और वर्तमान में जौनपुर के केराकत से विधायक तुफानी सरोज की बेटी हैं। 2024 में प्रिया ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को हराकर भारत की सबसे युवा सांसदों में से एक बनने का गौरव हासिल किया। 26 साल की प्रिया शुरू में अपने पिता की तरह राजनीति में शामिल होने के बजाय न्यायाधीश बनना चाहती थीं, लेकिन परिस्थितिवश वह राजनेता बन गईं।
रिंकू सिंह हैं विस्फोटक बल्लेबाज
प्रिया के उलट रिंकू सिंह का सफर मुश्किलों से भरा रहा। वह बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए थे और बड़ी मुश्किल से उनका क्रिकेटर बनने का सपना साकार हुआ। रिंकू के पिता घरों में गैस सिलेंडर की डिलिवरी किया करते थे। रिंकू को भी पोछा लगाने का काम ऑफर किया गया था। हालांकि, अपनी प्रतिभा के दम पर रिंकू ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में जगह बनाई और एक ओवर में पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आ गए। इसके बाद से वह भारतीय टीम के लिए भी कई अहम पारियां खेल चुके हैं और एक फिनिशर के रूप में उन्होंने टीम में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। 22 जनवरी से शुरू हो रही भारत- इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भी रिंकू को भारतीय टीम में जगह दी गई है।