ब्रेकिंग: धोनी के साथ खेले क्रिकेटर को मारी गोली, भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बड़ी घटना, पुलिस जांच में जुटी

Breaking: Cricketer who played with Dhoni shot, major incident during India-Pakistan match, police engaged in investigation.

Cricketer Goli Kand : भारत पाकिस्तान मैच के दौरान एक बड़ी वारदात हो गयी। महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके एक क्रिकेटर को गोली मार दी गयी। घटना बिहार के भागलपुर की है। ये घटना उस वक्त घटी, जब पीएम मोदी भालगपुर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत टीएनबी कॉलेज स्थित सरकारी क्वार्टर में देर रात तृतीय वर्गीय कर्मचारी प्रभु नारायण मंडल को गोली मारी गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक प्रभु नारायण ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखनी का रहने वाला है। बता दें कि मृतक प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रभु नारायण मंडल भाई सहित कुछ लोगों के साथ भारत पाकिस्तान का मैच देख रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान गोली मारने वाला युवक संजीव भी मैच देखने के लिए आया और मैच देख रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक मैच खत्म होने के बाद संजीव झा वहां से चला गया और फिर वापस आया और प्रभु नारायण मंडल पर फायर कर दिया प्रभु को सीने में एक गोली लग गई। वहीं गोली मारने वाला संजीव झा वहां से फरार हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप में टीएनबी लॉ कॉलेज के छात्र संजीव झा को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि 2017 में संजीव, अरुण मंडल पर फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है। उसी साल प्रभु नारायण ने भी उसकी पिटाई की थी, जिससे दोनों के बीच रंजिश थी।

 

हत्या की वजह कॉलेज के बगीचे से जुड़े 12 लाख रुपये के बकाया विवाद को भी माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

close