Covid-19 Alert: भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, कई राज्यों में एक्टिव मामले बढ़े

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों—गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु—से नए कोविड मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं बताई जा रही है।

गुजरात में जेएन.1 वैरिएंट के 15 नए केस (Covid-19 Alert)

गुजरात के अहमदाबाद से कोविड के 15 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी मरीज JN.1 वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन का ही एक प्रकार है, जो पहली बार अगस्त 2023 में सामने आया था। सभी संक्रमित मरीजों का इलाज घर पर किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

डॉ. नीलम पटेल, अतिरिक्त निदेशक (सार्वजनिक स्वास्थ्य), गुजरात ने कहा है कि “इन मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।”

केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा में भी नए केस (Covid-19 Alert)

  • केरल: स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 182 नए मामले सामने आए हैं।

  • महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में 26 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 132 हो गई है।

  • ओडिशा: यहां कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है और मरीज की हालत स्थिर है।

उत्तर भारत में भी दस्तक (Covid-19 Alert)

  • दिल्ली: 5 नए कोविड मामले दर्ज हुए हैं।

  • हरियाणा: 4 नए मामले सामने आए हैं।

देश में कुल सक्रिय मामले (Covid-19 Alert)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में फिलहाल 257 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सावधानी और सतर्कता बरतना आवश्यक है।

एशिया में बढ़ रहे हैं केस (Covid-19 Alert)

चीन, थाईलैंड, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में भी कोविड-19 मामलों में तेजी देखी जा रही है। खासकर हांगकांग में हाल ही में 30 से अधिक मौतें दर्ज की गईं हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर सतर्कता बढ़ गई है।

Related Articles