पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद…नौकरानी से रेप के मामले में कोर्ट का फैसला, जेडीएस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Life imprisonment to former MP Prajwal Revanna... Court's decision in the case of rape of maid, strict action against JDS leader...

Desk : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने सुनाया, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

पूरा मामला 48 वर्षीय महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले में रेवन्ना के पारिवारिक गन्निकाडा फार्महाउस पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2021 में रेवन्ना ने बेंगलुरु स्थित अपने घर और फार्महाउस पर दो बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए। आरोपी ने इस कृत्य का वीडियो भी मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए उस वीडियो का सहारा लिया।

Breaking : महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

भय के कारण महिला लंबे समय तक चुप रही, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जब एक पेन ड्राइव में रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो लीक हुए, तो मामला सामने आया और देशभर में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद रेवन्ना पर चार एफआईआर दर्ज हुईं। विशेष सरकारी वकील अशोक नायक के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों की गवाही कराई और 180 अहम दस्तावेज कोर्ट में पेश किए।

Breaking : पेन ड्राइव ने खोली पोल, पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा...

पीड़िता की सशक्त गवाही, वीडियो फुटेज, तकनीकी सबूत और मेडिकल रिपोर्ट ने मामले को बेहद मजबूत बनाया। SIT ने सितंबर 2024 में 1,632 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें 113 गवाहों के बयान शामिल थे। 31 मई 2024 को जर्मनी से लौटते समय रेवन्ना को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। चुनावी हार के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Related Articles

close