रामगढ़ उपचुनाव: UPA 5वीं बार लहराएगा परचम या NDA हार का लेगा बदला ? वोटों की गिनती कुछ देर बाद… दोपहर तक आ जायेगा हार-जीत का फैसला

रामगढ़। रामगढ़ उपचुनाव में वोटों की गिनती अब से कुछ देर बार शुरू हो जायेगी। काउंटिंग की पूरी व्यवस्था तैयार हो गयी है। पुलिस प्रशासन की टीमों को भी काउंटिंग सेंटर के बाहर मुस्तैद किया गयाहै। रामगढ़ कॉलेज में तीन मतगणना कक्ष बनाए गये हैं। यहीं 40 टेबलों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के दिन यहां भारी भीड़ होगी इसे लेकर भी निर्देश दिए गये हैं। 405 बूथों की मतगणना 10 राउंड में की जाएगी।
सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने का आदेश दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने धारा 144 के विभिन्न प्रावधानों एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
चुनाव परिणाम से पहले प्रत्याशी अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कल परिणाम यह स्पष्ट कर देगा कि रामगढ़ का रण कौन जीतेगा। । आजसू और कांग्रेस के उम्मीदवार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। चुनाव का परिणाम किस तरफ जायेगा, कहां से कितनी वोटिंग हुई है इसका आंकलन किया जा रहा है। चर्चाओं का बाजार गर्म है। रामगढ़ के चौक चौराहों पर भी कल के परिणाम की चर्चा है। सभी अपने – अपने गणित से जीत का दावा कर रहे हैं।
मतगणना के दिन यहां भारी भीड़ होगी इसे लेकर भी निर्देश दिए गये हैं. सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने का आदेश दिया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने धारा 144 के विभिन्न प्रावधानों एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.









