रोहतास। बलात्कार नहीं कर पाया, तो आरोपी ने लड़की को मार दी गोली। मौत के पहले लड़की का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की आरोपी युवक का नाम भी बता रही है। दिल दहलाने वाली ये घटना रोहतास का है। मामला बघैला गांव का है। लड़की के सीने में गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने गोली मारने वाला का नाम बताया है। इसका वीडियो सामने आया है।

छात्रा को अस्पताल ले जाने के लिए जब ऑटो ढूंढ़ा जा रहा था, तब वह जख्मी हालत में पापा को तलाशती रही। पूछने पर बताई कि ‘लकड़िया ने गोली मारी है।’ यह कह कर बेसुध हो गई। हीरामुनि यादव (14) उच्च माध्यमिक विद्यालय छुलकार में दसवीं की छात्रा थी, जो मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी।

बता दें कि लकड़िया उर्फ राजीव यादव घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे घटना की रात ही अरेस्ट कर लिया। उसके साथ एक और युवक सुकर यादव भी था। सुकर को राजीव यादव का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। रोहतास एसपी विनित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। लड़की का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की से पूछा जा रहा है कि किसने गोली मारी है, तो वह बार-बार ‘लकड़िया’ का नाम ले रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका अपनी बहन के साथ जा रही थी। इस दौरान युवक के उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। विरोध करने पर गोली मार दी। लहुलूहान युवती को अस्पताल ले गए। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी रेफर होने के बाद उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...