रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 46 नये मामले सामने आये हैं। सबसे ज्यादा 12 मामले लातेहार जिले से आये हैं। इन नये आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 264 हो गयी है। राज्य में संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

20 दिनों में राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में 8 गुना से ज्यादा की बढ़ गयी है। 31 मार्च को राज्य में महज 27 कोरोना संक्रमित मरीज थे। 20 अप्रैल तक यह आंकड़ा 264 हो गया है। नए मरीजों के मिलने की रफ्तार भी बढ़ रही है। इन आंकड़ों से जाहिर है कि राज्य में एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। राजधानी रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। रांची में 83 संक्रमित मरीज हैं जबकि दूसरा सबसे ज्यादा मामला पूर्वी सिंहभूम में है जहां 54 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। कई जिलों में संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है।

राज्य में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 264 हो गए हैं। रांची कोरोना के सबसे अधिक 83 और पूर्वी सिंहभूम में एक्टिव केस की संख्या 54 हैं। छह जिले चतरा, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में एक भी एक्टिव केस नहीं है। अन्य जिलों की बात करें तो वहां छिटपुट संख्या में ही एक्टिव केस हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...