नई दिल्ली /रांची: देश में कोरोना केस का ग्राफ उतार चढ़ाव वाला चल रहा है। दो दिन बढ़ने के बाद गुरुवार को कोरोना केस घटे थे, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर केस बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12 हजार 193 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 42 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 10 हजार 765 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। वहीं एक्टिव केस के आंकड़े बढ़कर 67 हजार 556 हो गए हैं। गुरुवार को एक्टिव केस 66 हजार 170 थे।

  • इस साल सबसे ज्यादा 12 हजार 591 केस 19 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। उससे पहले लगातार चार दिन संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई थी।
  • 14 अप्रैल को 10 हजार 753, 15 अप्रैल को 10 हजार 93, 16 अप्रैल को 9 हजार 111 और 17 अप्रैल को 7 हजार 633 केस मिले थे।
  • वहीं, 18 अप्रैल को 10,542 कोरोना केस मिले थे। 19 अप्रैल को कोरोना केस में 2 हजार का इजाफा हुआ था।
  • 20 अप्रैल को कोरोना केस में गिरावट आई थी, 11 हजार 692 केस दर्ज किए गए थे

झारखंड में कोरोना 300 के पार: 24 घंटे में मिले 49 नए संक्रमित

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन अलग-अलग जिलों में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 309 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग जिले में हुई 5 हजार 284 सैंपल की जांच में 49 लोगों के सैंपल में कोरोना का वायरस मिला है।

किस जिले में अभी कितने एक्टिव केस

झारखंड के ताजा कोरोना अपडेट के अनुसार,

  • बोकारो में 11
  • चतरा में 01
  • देवघर में 33
  • धनबाद में 10
  • जमशेदपुर में 61
  • गढ़वा में 05
  • गिरिडीह में 08
  • गोड्डा में 07
  • गुमला में 12
  • हजारीबाग में 07
  • खूंटी में 02
  • कोडरमा में 03
  • लातेहार में 11
  • लोहरदगा में 32
  • पाकुड़ में 02, पलामू में 07
  • रामगढ़ में 06
  • रांची में सबसे अधिक 81
  • पश्चिमी सिंहभूम में 10 कोरोना के एक्टिव केस हैं

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...