दुमका। लूटेरों ने कांस्टेबल ने लूटपाट की कोशिश की, विरोध करने पर गोली मार दी। घटना दुमका की बतायी जा रही है। जवान दुमका के रामगढ़ थाना में पदस्थापित है। जवान सुजीत कुमार बोईपाई अपने घर चाईबासा से लौट रहे थे । वे बस पड़ाव में उतरे और पैदल ही एसडीओ आवास में रखी अपनी बाइक को लेने जा रहे थे।

रास्ते में एक बाइक सवार बदमाशों ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। जब जवान ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर पर फायरिंग कर दी। गोली सिपाही सुजीत कुमार के जांघ में लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।

संयोग से सिपाही के जांघ में गोली लगने से उसकी जान बच गई। घायल सिपाही को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गोली मारने के बाद अपराधी बिरसा चौक की ओर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...