महिला के प्राइवेट पार्ट में दांत काटने वाला कांग्रेस नेता गया जेल : गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंचा था बेल लेने, महिला का जख्म देख, नाराज जज ने भेजा जेल

बाल्मिकीनगर। महिला के प्राइवेट पार्ट में दांत काटने व मारपीट के आरोपी कांग्रेस नेता को जज ने जेल भेजने का आदेश दिया है। आरोपी कांग्रेस नेता कोर्ट में जमानत के लिए पहुंचा था, लेकिन जज ने महिला के जख्म देखकर तत्काल आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपी कांग्रेस नेता संदीप साहनी कांग्रेस पार्टी में बाल्मिकीनगर में आईटी सेल का प्रभारी है। मारपीट व प्राइवेट पार्ट में दांत काटने के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता कोर्ट अपने वकील के साथ पहुंचा था।
इसी दौरान शिकायत कर्ता महिला भी पहुंच गयी। महिला ने अपने जख्म दिखाये, जिसके ACJM गौरखनाथ दुबे ने आरोपी के बेल अप्लीकेशन को रिजेक्ट करतेहुए जेल भेजने का आदेश दिया। आरोप है कि संदीप महिला के बेटे की पिटाई कर रहा था। इसी बीच महिला बचाने आ गई। आरोपी संदीप ने महिला से भी मारपीट की। उसके प्राइवेट पार्ट पर कई जगह दांत से काट लिए। अगले दिन ही महिला ने बेटे के साथ थाना पहुंचकर शिकायत की।
मारपीट मामले में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।इधर आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। महिला के जख्म देखकर जज ने गुस्से में उनको जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी संदीप सहनी को कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए बगहा जेल भेज दिया है।