झारखंड में संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, 26 मार्च से शुरु होगा बैठकों का दौर
Congress is busy in strengthening the organization in Jharkhand, a series of meetings will begin from March 26

झारखंड में कांग्रेस चुनाव के बाद भी एक्टिव मोड पर काम कर रही है. नए प्रभारी चुने जाने के बाद के राजू लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं और बैठकें आयोजित कर रहे हैं. इसी बीच अब झारखंड में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकों का दौर शुरु होगा. 26 से 30 मार्च 2025 तक महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी।
के.राजू ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र-
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी की लंबी अवधि की रणनीति तैयार करना है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाएगा।
केशव महतो कमलेश ने क्या कहा
वहीं इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू की 26 मार्च को सुबह 10.30 से दो बजे तक जेपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिवों के साथ चर्चा होगी, जबकि दोपहर तीन बजे से छह बजे प्रदेश कांग्रेस सचिवों के साथ बैठक होगी।