Lok Sabha: वक्फ संशोधन बिल पेश होते ही हंगामा, कांग्रेस बोली….

Lok Sabha: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) पेश होने के बाद कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें इस विधेयक का मसौदा 1 अप्रैल को दोपहर में ही मिला, जिसके कारण उन्हें विधेयक पर कोई संशोधन या चर्चा करने का उचित समय नहीं मिला। इस पर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए विधेयक को तत्काल पेश करने के विरोध में अपनी आवाज उठाई।

Lok Sabha:के.सी. वेणुगोपाल ने जताई आपत्ति

लोकसभा में कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “इस तरह का बिल (वक्फ संशोधन विधेयक) जिसे आप सदन में ला रहे हैं, कम से कम सदस्यों को संशोधन करने का अधिकार तो होना चाहिए. आप कानून को जबरन थोप रहे हैं. आपको संशोधन के लिए समय देना चाहिए. संशोधन के लिए कई प्रावधान हैं.”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Lok Sabha:गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब

के.सी. वेणुगोपाल के इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा, ‘जो पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया गया है, मैं उसकी मुख्य बात सदन के सामने रखना चाहता हूं. भारत सरकार की कैबिनेट ने एक बिल को मंजूरी देकर सदन में पेश किया. इसे जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) को भेजा गया, जिसका विपक्ष ने भी आग्रह किया था. कमेटी ने इस बिल पर विचार कर अपनी राय दी. फिर यह राय दोबारा कैबिनेट के पास भेजी गई.

कैबिनेट ने JPC के सुझावों को स्वीकार किया और संशोधन के रूप में किरण रिजिजू ने इसे सदन में पेश किया. यह तभी संभव होता है जब कैबिनेट इसकी मंजूरी दे इसलिए मैं नहीं मानता कि इसमें कोई पॉइंट ऑफ ऑर्डर है. यह आपका ही आग्रह था कि JPC बनाई जाए. अगर कमेटी कोई बदलाव ही न करे, तो इसका क्या मतलब? हमारी कमेटी कांग्रेस की तरह सिर्फ मुहर लगाने का काम नहीं करती, बल्कि चर्चा करके सही निर्णय लेती है और जरूरी बदलाव करती है.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र सरकार ने इस विधेयक को पिछले साल अगस्त में लोकसभा के सामने रखा था. हालांकि बाद में सर्वसम्मति से इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया. जेपीसी ने करीब छह माह तक विधेयक पर मिले संशोधन के सुझावों पर विचार किया और 27 जनवरी को इसे फिर से संसद में पेश करने की मंजूरी दे दी थी.बड़ी खबर : लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी, कुछ देर में फ्लाइट होगी रवाना

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close