जेब में कंडोम और बैग में…520 महिलाओं संग पति के संबंध…ऐसा राज़ खुला कि पत्नी की दुनिया ही पलट गई…
520 महिलाओं से रिश्ते, बीमार बच्चे की मां ने बदले का जो तरीका चुना, वो इंटरनेट पर मचा रहा भूचाल

एक मां, जिसकी पूरी दुनिया अपने गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चे तक सिमट चुकी थी, उसी मां की जिंदगी में ऐसा तूफान आया जिसने रिश्तों की नींव हिला दी। जापान की नेमू कुसानो को जब अपने पति की सच्चाई पता चली, तो वह सिर्फ धोखा नहीं था, बल्कि भरोसे की निर्मम हत्या थी।
नेमू की शादी एक जान-पहचान के ज़रिए हुई थी। शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ, जो जन्म से ही एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था। एक हाउसवाइफ होने के नाते नेमू ने अपना पूरा जीवन बेटे के इलाज और देखभाल में झोंक दिया। लेकिन जिस वक्त वह मां की भूमिका निभा रही थीं, उसी दौरान उनका पति दोहरी जिंदगी जी रहा था।
जेब से शुरू हुई जांच, बैग में मिला सच
एक दिन पति की जेब से कंडोम मिलने पर नेमू को शक हुआ। जब उन्होंने गहराई से पड़ताल की, तो पति के बैग से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं और स्टेरॉयड बरामद हुए। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने नेमू को अंदर तक झकझोर दिया।
पति के एस्कॉर्ट्स और एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस समेत करीब 520 महिलाओं से संबंध थे।
इस खुलासे के बाद घर में रोज़ झगड़े होने लगे, लेकिन पति के चेहरे पर पछतावे की कोई लकीर नहीं थी।
‘काम का हिस्सा है’ कहकर झाड़ता रहा पल्ला
नेमू के सवालों पर पति बार-बार यही कहता रहा कि यह सब उसके काम का हिस्सा है और वह घर पर कोई तनाव नहीं लाता। बेटे की खातिर नेमू उसे काउंसलिंग के लिए ले गईं, जहां चौंकाने वाली बात सामने आई—पति स्कूल के दिनों से ही गंभीर सेक्स एडिक्शन का शिकार था।
इसके बाद नेमू ने अलग होने का फैसला किया, लेकिन अंदर का गुस्सा खत्म नहीं हुआ।
बदले की स्याही, कॉमिक बुक में लिखी दर्दनाक कहानी
नेमू ने बदला लेने के लिए कोई हंगामा नहीं किया, बल्कि अपनी पूरी ज़िंदगी की सच्चाई को जापानी मांगा आर्टिस्ट पिरोयो अराई के साथ मिलकर एक कॉमिक बुक में बदल दिया। यह उनकी चुप चीख थी, जिसे अब पूरी दुनिया सुन रही है।
सोशल मीडिया पर तूफान, महिलाओं ने कहा—यही सही जवाब
नेमू ने इस कॉमिक के कुछ पन्ने इंस्टाग्राम पर साझा किए। देखते ही देखते यह जापानी और चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लोगों ने लिखा कि अक्सर महिलाएं धोखे को चुपचाप सह लेती हैं, लेकिन नेमू का तरीका साहसी और प्रेरणादायक है।
नेमू का कहना है कि अब वह सिर्फ अपने बच्चे के लिए जी रही हैं और उसे पालना ही उनकी सबसे बड़ी खुशी है।
यह कहानी सिर्फ धोखे की नहीं, एक मां की ताकत और आत्मसम्मान की है, जिसने दर्द को हथियार बनाकर पूरी दुनिया को आईना दिखा दिया।









