हेमंत सोरेन के गेस्ट की आ गयी पूरी लिस्ट: देखिये कौन-कौन आ रहा है रांची, पढ़िये मेहमानों के लिए क्या है खास इंतजाम

Complete list of Hemant Soren's guests is here: See who is coming to Ranchi, read what are the special arrangements for the guests.

Hement Soren Shapath Grahan: झारखंड में आज हेमंत सोरेन चौथी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण की तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिये। आज शाम चार बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शपथ लेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना सुबह से ही शुरू हो जायेगा। राहुल गांधी, केजरीवाल दोपहर बाद आयेंगे, जबकि कुछ राष्ट्रीय नेता दोपहर तक रांची पहुंच जायेंगे। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल होगा, इसकी लिस्ट आ गई है। इसमें राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता शामिल होंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होनेवाले सभी अतिथियों को राजकीय अतिथि घोषित किया गया है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। 28 नवंबर को अतिथि रांची आएंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वापस लौट जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस, राजद और माले के वरीय नेता पहुंचेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर स्पेशल कारकेड

 

शपथ ग्रहण समारोह में वीवीआईपी के मूवमेंट को लेकर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रांची के डीसी वरुण रंजन और एसएसपी चंदन सिन्हा ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस पदाधिकारी को मोरहाबादी मैदान के समारोह स्थल पर ब्रीफिंग भी की है। शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक रूट भी निर्धारित किए गए हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए स्पेशल कारकेड की व्यवस्था की गई है। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुविधाएं मिलेगी। कारकेड में कार्डियल एंबुलेंस भी शामिल हैं। इसके अलावा रांची पुलिस लाइन में 500 से ज्यादा वाहनों को वीआईपी मूवमेंट के लिए तैयार रखा गया है।

 

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये नेता

नेता पद

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा

शरद पवार एनसीपी (एस) अध्यक्ष

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

कोंराड कोंगकल संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री

भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

दीपांकर भट्टाचार्य महासचिव, मा.स. स.

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री

उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख

अखिलेश यादव सपा अध्यक्ष

महबूबा मुफ्ती पीडीपी प्रमुख

उदय स्टालिन डिप्टी सीएम तमिलनाडू

डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम कर्नाटक

तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार

मनीष सिसोदिया पूर्व डिप्टी सीएम दिल्ली

पप्पू यादव सांसद

संजय सिंह सांसद

Related Articles

close