कॉमवेल्थ गेम्स 2022 का आज आखिरी दिन है। भारत 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 56 पदक जीत चुका है। मेडल टैली में टीम इंडिया इस समय चौथे पायदान पर है। राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारतीय एथलीट्स की नजरें मेल्स के खाते को बढ़ाने पर होगी। पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता। सिंधु की इस जीत के साथ भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पीवी सिंधु के अलावा लक्ष्य सेन और सात्विक और चिराग की जोड़ी भी फाइनल मैच खेलने उतरेगी। इन के अलावा शाम को 5 बजे भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के अब तक जीते गए पदक और विजेता खिलाड़ी…
- संकेत महादेव- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)
- गुरुराजा- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 61 KG)
- मीराबाई चनू- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 49 KG)
- बिंदियारानी देवी- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)
- जेरेमी लालरिनुंगा- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 67 KG)
- अचिंता शेउली- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 73 KG)
- सुशीला देवी- सिल्वर मेडल (जूडो 48 KG)
- विजय कुमार यादव- ब्रॉन्ज मेडल (जूडो 60 KG)
- हरजिंदर कौर- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 71KG)
- वूमेन्स टीम- गोल्ड मेडल (लॉन बॉल्स)
- पुरुष टीम- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)
- विकास ठाकुर- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 96 KG)
- मिक्स्ड टीम- सिल्वर मेडल (बैडमिंटन)
- लवप्रीत सिंह- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 109 KG)
- सौरव घोषाल- ब्रॉन्ज मेडल (स्क्वॉश)
- तूलिका मान- सिल्वर मेडल (जूडो)
- गुरदीप सिंह- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 109+ KG)
- तेजस्विन शंकर- ब्रॉन्ज मेडल (हाई जंप)
- मुरली श्रीशंकर- सिल्वर मेडल (लॉन्ग जंप)
- सुधीर- गोल्ड मेडल (पैरा पावरलिफ्टिंग)
- अंशु मलिक- सिल्वर मेडल (कुश्ती 57 KG)
- बजरंग पूनिया- गोल्ड मेडल (कुश्ती 65 KG)
- साक्षी मलिक- गोल्ड मेडल (कुश्ती 62 KG)
- दीपक पूनिया- गोल्ड मेडल (कुश्ती 86 KG)
- दिव्या काकरान- ब्रॉन्ज मेडल (कुश्ती 68 KG)
- मोहित ग्रेवाल- ब्रॉन्ज मेडल (कुश्ती 125 KG)
- प्रियंका गोस्वामी- सिल्वर मेडल (10 किमी वॉक)
- अविनाश साबले- सिल्वर मेडल (स्टीपलचेज)
- पुरुष टीम- सिल्वर मेडल (लॉन बॉल्स)
- जैस्मीन लैंबोरिया- ब्रॉन्ज मेडल (बॉक्सिंग)
31.पूजा गहलोत- ब्रॉन्ज मेडल (कुश्ती 50 KG) - रवि कुमार दहिया- गोल्ड मेडल (कुश्ती 57KG)
- विनेश फोगाट- गोल्ड मेडल ( कुश्ती 53 KG)
- नवीन कुमार- गोल्ड मेडल (कुश्ती 74 KG)
- पूजा सिहाग- ब्रॉन्ज मेडल (कुश्ती)
- मोहम्मद हुसामुद्दीन- ब्रॉन्ज मेडल (बॉक्सिंग)
- दीपक नेहरा- ब्रॉन्ज मेडल (कुश्ती 97 KG)
- सोनलबेन पटेल- ब्रॉन्ज मेडल (पैरा टेबल टेनिस)
- रोहित टोकस- ब्रॉन्ज मेडल (बॉक्सिंग)
- भाविना पटेल- गोल्ड मेडल (पैरा टेबल टेनिस)
- भारतीय महिला टीम- ब्रॉन्ज मेडल (हॉकी)
- नीतू घंघस- गोल्ड मेडल बॉक्सिंग)
- अमित पंघल- गोल्ड मेडल (बॉक्सिंग)
- संदीप कुमार- ब्रॉन्ज मेडल (10 किमी पैदल वॉक)
- एल्डहॉस पॉल- गोल्ड मेडल (त्रिपल जंप)
- अब्दुल्ला अबुबकर- सिल्वर मेडल (त्रिपल जंप)
- अन्नू रानी- ब्रॉन्ज मेडल (जैवलिन थ्रो)
- निकहत जरीन- गोल्ड मेडल (बॉक्सिंग)
- अचंत और जी. साथियान- सिल्वर मेडल (टेबल टेनिस)
- सौरव और दीपिका पल्लीकल- ब्रॉन्ज मेडल (स्कवॉश)
- किदांबी श्रीकांत- ब्रॉन्ज मेडल (बैडमिंटन)
- महिला टीम- सिल्वर मेडल (क्रिकेट)
- गायत्री और त्रिशा जॉली- ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)
- अचंत और श्रीजा अकुला- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)
55. सागर अहलावत- सिल्वर मेडल (बॉक्सिंग)