झारखंड में ठंड की शुरुआत…पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक गिरा…जानिए कैसे होगा धनतेरस और दिवाली का मौसम

Cold weather sets in in Jharkhand, temperatures dip to 18 degrees Celsius. Find out how Dhanteras and Diwali will be.

झारखंड में अब मानसून की विदाई हो चुकी है और इसके साथ ही राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और रात के समय लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि दिवाली तक ठंड और अधिक बढ़ सकती है.

तापमान में हो रही हैगिरावट

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के कई जिलों में पारा तेजी से नीचे आया है। कोल्हान क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। अन्य प्रमुख शहरों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान इस प्रकार है.

  • रांची: 9 डिग्री सेल्सियस
  • डाल्टनगंज और बोकारो: 5डिग्री सेल्सियस

हालांकि, जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, वहीं गोड्डा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवा की दिशा में हुए बदलाव और वातावरण में नमी के घटने के कारण तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है। यह बदलाव शीत ऋतु की शुरुआत का स्पष्ट संकेत है.

आगामी मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग का कहना है कि शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

Related Articles