झारखंड में ठंड की दस्तक: रांची और जमशेदपुर में तापमान में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर का हाल”

Cold wave hits Jharkhand: Temperature drops sharply in Ranchi and Jamshedpur, know the condition of your city

  1. Jharkhand Weather Update: झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन से 0.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है।

बढ़ती ठंड का असर:
मेदिनीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 15.1°C रहा, जबकि जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.6°C की गिरावट दर्ज की गई। इससे शहर में ठंड का असर और बढ़ गया है। वहीं, रांची के कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 14.3°C और अधिकतम 25.3°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान:
अगले दो दिनों में झारखंड के तापमान में 1-2 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने तथा बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।

Related Articles