झारखंड में ठंड का कहर : 24 घंटे में 4.5°C तक गिरा तापमान, गुमला सबसे ठंडा जिला, जानिए आपके शहर का मौसम और कैसे बढ़ेगी ठंड”

Cold wave wreaks havoc in Jharkhand: Temperature drops by 4.5°C in 24 hours, Gumla is the coldest district; know the weather in your city and how the cold will increase.

रांची। झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। Jharkhand Weather Update के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कई जिलों में रात का तापमान एक ही दिन में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

मौसम विभाग, रांची ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में बढ़ती बर्फबारी का सीधा असर झारखंड के मौसम पर दिख रहा है। राज्य के गुमला, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा और हजारीबाग समेत 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे चला गया है। दिन में धूप रहने के बावजूद ठंडी हवाओं से कनकनी बढ़ गई है और शाम के बाद ठिठुरन महसूस हो रही है।

कहां कितना गिरा तापमान:
गुमला का तापमान 10.9°C, लातेहार 11.5°C, लोहरदगा 12.5°C, हजारीबाग 13°C, खूंटी 13.1°C, सिमडेगा 13.6°C, डाल्टनगंज 13.5°C, कोडरमा 14.1°C, पश्चिम सिंहभूम 14.1°C और बोकारो 14.5°C दर्ज किया गया।

राजधानी रांची का तापमान 15.2°C रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 2.4°C अधिक है। पिछले 24 घंटों में यहां 2.2°C की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में रात का तापमान 4°C तक नीचे जा सकता है और रविवार को यह 13°C तक पहुंच सकता है।

सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध बने रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमालय में बर्फबारी बढ़ने पर झारखंड में ठंड और ज्यादा तेज हो सकती है।

Related Articles

close