रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानि आठ दिसंबर से जिलों के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करने निकलेंगे। इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा नाम दिया है।

इसकी शुरुआत गढ़वा से होगी। सरकार द्वारा कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री आठ दिसंबर को गढ़वा और पलामू से इसकी शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गढ़वा जिले में तैयारी पूरी कर ली गयी है।

यात्रा के दौरान सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल व अन्य सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, छात्रावासों, पेयजल आपूर्ति, सड़क और पुल की स्थिति, सिंचाई, पुलिस स्टेशन, आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली की दुकान सहित आम लोगों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, कृषि ऋण माफी योजना, मनरेगा, स्कॉलरशिप, पर्यटन, खेल व अन्य गतिविधियों की भी जानकारी लेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...