रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कांटाटोली चौक पहुंचकर योगदा सत्संग आश्रम-कांटाटोली-कोकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

यहां देखे विडियो ….

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाए। कहा कि योगदा सत्संग आश्रम से कांट टोली चौक होते हुए कोकर के शांति नगर तक बनने वाले इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने रांची में आवागमन की सुविधा सुलभ कराने पर जाेर दिया। साथ ही कहा कि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का शुभारंभ होना आवश्यक है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अबूबकर सिद्दीख, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, रांची एसएसपी किशोर कौशल, जुडको एवं कांट्रेक्टर कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...