पूर्व मंत्री डा सबा अहमद का निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख… राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार

गिरिडीह टुंडी के पूर्व विधायक और संयुक्त बिहार सरकार के कारा मंत्री रहे डॉक्टर सबा अहमद का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। टुंडी के विधायक सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने यह दुखद समाचार की जानकर दी। मथुरा महतो ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा झारखंड उनके परिजनों के साथ वर्षो तक टुंडी की राजनीति में अच्छी पकड़ बनाए रखने वाले सबा अहमद का निधन राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य मंत्रियों ने शोक जताया। डॉक्टर सबा अहमद गिरिडीह के रहने वाले थे और उनका हर वर्ग से बेहतर संबंध रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा की डॉ सबा अहमद के निधन की दुखद की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवार को दुख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। साथ ही कहा की राजकीय सम्मान के साथ डॉक्टर सबा अहमद की अंतिम विदाई करने की घोषणा की।

Related Articles