झारखंड में फिर से बरसेंगे बादल…जानें कब तक होगा मौसम साफ

Clouds will rain again in Jharkhand... know when the weather will be clear

झारखंड में तपती धूप से एक बार फिर लोगों को राहत मिलने वाली है. बीते कई दिनों से ही राज्यभर में बारिश की संभावना बन रही है और शाम होतते-होते मौसम सुहावना भी हो रहा है.

6 मई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी रांची में शनिवार को भी बारिश होने के आसार हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है.शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने 6 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है.

8 मई से साफ होगा मौसम

शनिवार को गर्जन व वज्रपात का खतरा हो सकता है. आंधी भी चलने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को भी गर्जन-वज्रपात के साथ तेज आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. छह मई तक बारिश की गतिविधि जारी रहने के बाद सात को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. आठ मई से मौसम साफ होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close