जमशेदपुर। दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद फिलहाल शांत होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को हुई झड़प के बाद रविवार को दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

विवाद कदमा चौक में धार्मिक झंडे के साथ असामाजिक तत्वों की करतूत के बाद सामने आया था। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम एक समुदाय के लोग बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने इस घटना के जवाब में पथराव शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ता देख तत्काल पुलिस ने मौके पर हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इस मामले में उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दुकानों में भी असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। साथ ही बाइक और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इलाके में रैप के जवानों ने मोर्चा थाम रखा है। पत्थरबाजी कर रहे लोगों की धरपकड़ की जा रही है।

आपको बता दें शहर के कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 चौक के पास एक धार्मिक झंडे को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। इस घटना के विरोध में दो संप्रदाय के लोग आपस में आमने-सामने हो गए, जिसके पास से ही विवाद बढ़ता चला गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...