CISF की गोली से हुई मौत सवालों के घेरे में: स्वास्थ्य मंत्री ने CISF को दोषी ठहराया, कहा- दर्ज हो हत्या का मुकदमा…

धनबाद: धनबाद में CISF के जवानों की गोली से हुई चार लोगों की मौत सवालों के घेरे में हैं। घटना की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच शुरू हो गई है।डीसी संदीप कुमार ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इन चार लोगों की मौत को लेकर कई सवाल हैं जिसके जवाब की तलाश होगी। इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल हैं ?

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने धनबाद एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीआईएसफ द्वारा चार कोयला चोरों को मार गिराए जाने की घटना के लिए जवानों को दोषी ठहराया। साथ ही उन्होंने सीआईएसएफ पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

स्वास्थ्य मंत्री कांग्रेस नेता शमशेर आलम के आवास पर एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति कोयले की रखवाली की जिम्मेदारी सीआईएसएफ और कोयला कंपनी के जिम्मे है। उन्हें इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए। कई दफा उनके भ्रष्टाचार के कारण कोयला चोरी जैसी घटनाएं घटती है और बाद में अपना पाप छुपाने के लिए वे ग्रामीणों पर फायरिंग करते हैं और उनकी जान चली जाती है। पुलिस विधि व्यवस्था संभालने में जुटी है लेकिन कोयला बचाने की जिम्मेदारी और अपने दायित्वों का निर्वाह उन्हें बेहतर तरीके से करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर कई तरह की तंज कसे। इस कड़ी में मंत्री ने बाघमारा में शिक्षक द्वारा गोली मारकर चार कोयला चोरों को ढेर करने के मामले में सीआईएसएफ को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि सीआईएसफ अगर चाहे तो कोल ब्लॉक से एक रोड़ी की भी चोरी नहीं हो सकती लेकिन फिर भी वहां कोयला चोरी की घटना सामने आती है।

Related Articles

close