CISF जवान ने पत्नी को गोली मारी…हालत नाजुक…

साहिबगंज तालझारी थाना क्षेत्र के सकरी गली स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास गोलीबारीकी की घटना सामने आ रही है। सीआईएसफ जवान अपनी पत्नी को गोली मार दी है। थाना क्षेत्र में रहने वाले शिवजी प्रसाद गुप्ता की बेटी गुड़िया कुमारी को उनके दामाद द्वारा गोली मारी गई। फायरिंग से पत्नी के जबड़े को चीरते हुए गोली उनके गले में फंस गई। गंभीर स्थिति में महिला को परिजनों द्वारा जिला सदर अस्पताल साहिबगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया।महिला की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

सीआईएसफ जवान ने पत्नी पर चलाई गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के जवान ने अपनी पत्नी पर फायरिंग की। इस घटना को लेकर लड़की के पिता शिव जी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 2019 में बिहार के मुंगेर जिला के सीआईएसफ का जवान लाल बहादुर साह से उसकी पुत्री की शादी हुई थी। जब दामाद केरल में एयरपोर्ट पर तैनात था तो पत्नी को भी साथ में लेकर गया था। वह मेरी बेटी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। दहेज की मांग भी की जा रही थी। दहेज की शिकायत पर उसे 3 महीने की जेल की सजा हुई थी। हमें और हमारी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की के पिता ने कहा कि कहा जेल से छूटने के बाद मेरा दामाद दो बाइक पर तीन लोग सवार होकर मेरे घर पहुंचा। जिसमें दमाद लाल बहादुर साह, बहनोई शिशुपाल और भाई संजय साह रविवार सुबह 9:00 बजे घर पहुंचे। घर का दरवाजा खुलवाया। जिसके बाद बड़ा बेटा और छोटा बेटा को लोहे से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके घर में घुसकर मेरी बेटी पर सामने से गोली चलाई। संयोगवश गोली लड़की का जबड़े से होते हुए गले में जाकर फंस गई।पिता का आरोप है नगर थाना में संभावित घटना को लेकर सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीर रूप से अमल नहीं किया। अगर पुलिस द्वारा मौका रहते कार्रवाई की जाती तो आज हमारी बेटी इस अवस्था में नहीं होती। पिता ने बताया कि मेरी बेटी को 2 वर्ष का लड़का भी है।

Related Articles

close