देवघर: देवघर एयरपोर्ट विवाद मामले में सांसद निशिकांत दुबे मनोज तिवारी सहित नौ लोगों पर कुंडा थाने में दर्ज केस का अनुसंधान और सीआईडी करेगी। सीआईडी ने देवघर पुलिस से केस टेकओवर कर लिया है। सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज ने केस के अनुसंधान के लिए टीम का भी गठन किया है। केस का अनुसंधान दुमका सीआईडी टीम प्रभारी करेंगे।

जल्द ही सीआईडी की टीम देवघर पुलिस के केस का चार्ज लेकर मामले में अनुसंधान शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार केस का अनुसंधान स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए देवघर पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा की गई है। इसके आधार पर उक्त निर्णय लिया गया है।

केस में आरोपी चार्टर प्लेन के पायलट, सांसद निशिकांत दुबे कनिष्कांत दुबे, महेशकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडे, पिंटू तिवारी और एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप डिंगरा को आरोपी बनाया गया था। शिकायत में बताया गया था कि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टैक ऑफ लैंडिंग की सुविधा नहीं है। पायलट और एटीसी क्लीयरेंस के लिए कर्मियों पर दवाव दिया गया।

इसके कुछ देर बाद सांसद ने अपने दोनों पुत्र कनिष्कांत दुबे, महेशकांत दुबे, के अलावा सांसद मनोज तिवारी के साथ एटीसी रूम पहुंचे।इसके बाद एटीसी क्लीयरेंस के लिए दवाब दिया गया। थोड़ी देर में ही क्लियरेंस दिया गया। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...