मुख्यमंत्री की रामनवमी: मुख्यमंत्री निवास में लहराया ध्वज पताका, मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की पूजा अर्चना
Ram Navami of Chief Minister: Flag hoisted at Chief Minister's residence, Chief Minister performed Puja with his wife

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पूरे विधि विधान के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया। इस दौरान सनातनी रीति-रिवाज के मुताबिक मुख्यमंत्री निवास पर उन्होंने ध्वज पताका लगाया। मुख्यमंत्र आवाज स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ भगवान शिव की पूजा की।
ये खबर भी पढ़ें…
आपको बता दें कि आज पूरे देश में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। पूजा अर्चना के बाद घर घरों में ध्वज पताका लहराया जा रहा है। झारखंड में इसके लिए विशेष तैयारी की गयी है। रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। वहीं प्रशासन की टीम भी अलर्ट मूड में है। हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक बिजली विभाग की टीम भी मुस्तैद है। बिजली विभाग की तरफ से इसे लेकर कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है।












