BREAKING : रामनवमी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा…मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
BREAKING: Security arrangements for Ram Navami procession reviewed...CM to hold high level meeting from 2 pm

रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिन के दो बजे से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, डीसी और एसपी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री आवास में होनेवाली इस बैठक में मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी फिजिकली उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रमंडलीय आयुक्त, डीसी, सभी प्रक्षेत्र के आईजी व अन्य पदाधिकारी वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिए जुटेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…
मालूम हो कि रामनवमी झारखंड का बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता की जरूरत पड़ती है। रामनवमी के अवसर अक्सर असामाजित तत्वों द्वारा तनाव पैदा करने की कोशिस की जाती रही है। इस कारण मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए आज विधि व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलायी है।
ये खबर भी पढ़ें…











