महिलाओं को 2-2 लाख : मुख्यमत्री ने कर दिया साफ, महिलाओं को जल्द मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, जानें किस किस को मिलेंगे, सीएम दी पूरी जानकारी

2 lakh rupees to women: Chief Minister makes it clear that women will soon receive 2 lakh rupees each. Find out who will receive it. CM gives full details.

Woment Good News : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पहले चरण में 10 हजार रुपये की सहायता के बाद अब सफलतापूर्वक रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिये दी है।
________________________________________

Women Good News : महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही महिलाओं के खाते में 2-2 लाख रुपये आने वाले हैं। खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये राशि महिला को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दी जायेगी।

बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना तेजी से धरातल पर उतरती नजर आ रही है।

योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हर परिवार की कम से कम एक महिला को स्वरोजगार से जोड़ा जाए, ताकि वह न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बने, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जा चुकी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो आवेदक अभी शेष हैं, उन्हें भी जल्द ही नियमानुसार डीबीटी के जरिए राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि जिन महिलाओं ने पहली किस्त की राशि का सही उपयोग कर अपना रोजगार शुरू कर लिया है, उन्हें अब 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यह सहायता सभी लाभार्थियों को नहीं, बल्कि केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जिनका शुरू किया गया रोजगार सफलतापूर्वक चल रहा है और जिससे आय का सृजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, रोजगार शुरू होने के छह महीने बाद लाभार्थियों के कार्य का आकलन किया जाएगा। इस समीक्षा के आधार पर यह तय किया जाएगा कि संबंधित महिला को कितनी अतिरिक्त सहायता दी जानी है।

अधिकतर मामलों में यह राशि किस्तों में प्रदान की जाएगी, लेकिन यदि किसी महिला का रोजगार अत्यंत सफल और स्थिर पाया जाता है, तो उसे आवश्यकता अनुसार दो लाख रुपये की राशि एकमुश्त भी दी जा सकती है।

नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि उन्हें उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। इससे महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उन्हें रोजगार के लिए राज्य से बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि योजना के तहत लाभुक महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की मार्केटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभिन्न सरकारी पहलों और विभागों से भी जोड़ा जाएगा, जैसे पोशाक निर्माण, सुधा डेयरी बिक्री केंद्र, दीदी की रसोई जैसे कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इससे महिलाओं के उत्पादों को स्थायी बाजार मिलेगा और उनके व्यवसाय को निरंतर बढ़ावा मिलेगा।सरकार का मानना है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है, जहां महिलाएं नौकरी मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली उद्यमी बनकर उभरेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close