झारखंड: बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने विधायकों को जारी किया फरमान, उधर भाजपा ने भी तैयार की रणनीति

Jharkhand: Chief Minister issued orders to MLAs regarding the budget session, on the other hand BJP also prepared strategy

Jharkhand Vidhansabha Budget Satr : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। सत्र के पहले ही झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी तैयारी को मजबूती देनी शुरू कर दी है। भाजपा ने देर शाम जहां विधायक दल की बैठक की। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई।

बैठक में सभी विधायकों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकों को निर्देश दिया है कि वो सवालों का मजबूती से जवाब दें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सदस्यों की मौजूदगी सदन के अंदर दिखनी चाहिये। विपक्ष को जवाब देने के लिए विधायकों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

विपक्ष ने अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया है। लिहाजा आज भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक की। इस दौरान भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और मंईया सम्मान योजना जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनायी गयी। बजट सत्र के दौरान सदन में जैक पेपर लीक और जैक अध्यक्ष की नियुक्ति पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close