मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 हज़ार से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र…

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही राज्य के 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। अब तक की तैयारी के अनुसार 15 जुलाई को रांची के मोरहाबादी मैदान में रोजगार मेला लगा कर युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

जानकारी के अनुसार श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में आयोजित भर्ती के माध्यम से युवाओं का चयन किया गया है। इस दौरान उद्योग विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों में चयन किए गए स्थानीय युवाओं को भी नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस संबंध में श्रम विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो सोमवार को बैठक भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार रोजगार मेला में सीएम सोरेन के साथ श्रम मंत्री व अन्य विभागों के मंत्री और सचिव मौजूद रहेंगे। झारखंड की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। उद्योग विभाग, स्किल डेवलपमेंट मिशन, कल्याण विभाग ग्रामीण विकास विभाग, आईटी, नगर विकास विभाग समेत सभी भर्ती की तैयारी की है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना,पोटो हो खेल विकास योजना, नीलांबर पीताम्बर जल समृद्धि योजना लॉन्च की है। इसी प्रकार शहर क्षेत्र में रोजगार के लिए श्रमिक योजना लाई गई है ।मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना भी युवाओं पर केंद्रित की गई है।अब राज्य की निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हेमंत सरकार आगे बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close