झारखंड शहीदों को 1-1 करोड़ : नक्सल हमले में शहीद हुए जवान को राज्य सरकार ने दी 1.10-1.10 करोड़ की राशि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा…

Jharkhand martyrs get Rs 1 crore each: The state government gave Rs 1.10 crore each to the soldiers martyred in the Naxal attack, Chief Minister Hemant Soren said...

Jharkhand Shaheed Jawan: नक्सल हमले में शहीद जवान को 1-1 करोड़ से ज्यादा की सहायता राशि राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर जानकारी दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए दो बहादुर पुलिस जवानों—संतन मेहता और सुनील राम—के परिवारों को 1.10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने शहीदों और उनके परिजनों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। दोनों परिवारों को यह सहायता भारतीय स्टेट बैंक के चेक के माध्यम से दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को दोनों शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की सहायता राशि देकर उनके बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि पूरे राज्य की ओर से सम्मान का प्रतीक है।

 

आपको बता दे कि विगत माह हुई इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के जवान संतन मेहता और सुनील राम ने बहादुरी से नक्सलियों का सामना करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह मुठभेड़ राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के लगातार चल रहे अभियान के दौरान हुई थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा – “आपके बेटे ने झारखंड का सिर ऊंचा किया”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों के परिवारों को यह सहायता राशि सौंपते हुए भावुक शब्दों में कहा—

“संतन मेहता और सुनील राम जैसे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर झारखंड की धरती का मान बढ़ाया है। हम उनके ऋणी हैं। सरकार आपके साथ हर समय खड़ी है, यह राज्य आपके बेटे की वीरता को हमेशा याद रखेगा।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिए झारखंड पुलिस ने लगातार वीरता और समर्पण का परिचय दिया है। आज जिन दो परिवारों ने अपने बेटों को खोया है, उनके साहस को सलाम करते हुए सरकार उन्हें संबल देने का हर संभव प्रयास करेगी।

 

परिवारों को दी गई सहायता राशि

राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक शहीद जवान के परिवार को ₹1,10,00,000/- (एक करोड़ दस लाख रुपये) की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह राशि भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के माध्यम से जारी की गई।

• शहीद संतन मेहता के परिवार में यह राशि उनकी माता धनकलिया देवी को सौंपी गई।

राशि: ₹1,10,00,000/- (एक करोड़ दस लाख रुपये मात्र)।

• शहीद सुनील राम के परिवार में यह राशि उनकी माता चंद्रावती देवी को दी गई।

राशि: ₹1,10,00,000/- (एक करोड़ दस लाख रुपये मात्र)।

Related Articles