मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली हाईलेवल मीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीनियर अफसरों और पुलिस अफसरों के साथ बैठक

Chief Minister Hemant Soren held a high-level meeting with senior officials and police officers regarding security arrangements

रांची। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर राज्य सरकारें भी अलर्ट पर है। भले ही शनिवार की शाम सीजफायर का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन जिस तरह के देर रात फिर से कई जगहों पर गोलीबारी की खबरें आयी है, उसने युद्ध विराम पर भी सस्पेंस खड़ा कर दिया है। इधर, झारखंड सरकार भी अलर्ट पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीमा पर बढ़े तनाव के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक हाईलेवल मीटिंग ली है। मुख्यमंत्री ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आज शाम उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश दिये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी बढ़े तनाव के बीच एक एडवाइजरी जारी की थी। जिसके तहत सभी डाक्टरों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया था। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कंटेनमेंट जोन में चौबीसो घंटे डाक्टरों की मुस्तैदी जैसे निर्देश जारी किये गये थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close