मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे मां-पिता मिलने, शिबू सोरेन को दी पार्टी की जीत की जानकारी, बोले, अब और मजबूती से होगा काम
Chief Minister Hemant Soren arrived to meet his parents, informed Shibu Soren about the party's victory, said, now the work will be done more strongly.

Hement Soren : झारखंड में मिली शानदार जीत से हेमंत सोरेन गदगद है। उनका चौथी बार मुख्यमंत्री बनना भी तय है। इधर जीत के बाद हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरे और मां रूपी सोरेन से मिलने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधानसभा से जीती कल्पना सोरेन भी थी। हेमंत सोरेन ने काफी वक्त अपने मां-पिता के साथ गुजारा।
आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का संघर्ष एवं आशीर्वाद हमारी ताकत है…..
अब और मजबूती के साथ झारखण्ड के हक-अधिकार के लिए काम होगा।
जय झारखण्ड!
जय जय झारखण्ड! pic.twitter.com/51kvh4jTpe— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 23, 2024
खुद हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ तस्वीर साझा की है। हेमंत सोरेन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का संघर्ष एवं आशीर्वाद हमारी ताकत है….. अब और मजबूती के साथ झारखण्ड के हक-अधिकार के लिए काम होगा। जय झारखण्ड! जय जय झारखण्ड
इस दौरान हेमंत सोरेन को उनकी मां ने खीर खिलाया। आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में हेमंत सोरेन दोबारा सत्ता में आ गए हैं। 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।
भाजपा गठबंधन ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है।
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि चुनाव में I.N.D.I.A. का परफॉर्मेंस अच्छा रहा। उधर, रांची की सड़कों पर पोस्टर लग रहे हैं कि शेरदिल सोरेन फिर आ गया। 2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।