तेंदुए ने किया 3 साल के बच्चे का शिकार, जंगल में मिला कटा सिर

रायपुर। धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में घर के सामने खेलते हुए गायब तीन साल के बच्चे का कटा सिर जंगल में मिला है। वन विभाग और ग्रामीण बच्चे के बाकी शरीर की तलाश कर रहे।
बता दें कि सोमवार को सिहावा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में घर के सामने खेल रहा बच्चा तीन वर्षीय ऋतिक मरकाम गायब हो गया था। मौके पर से तेंदुए के पैर के निशान देखे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची तथा परिजनों तथा ग्रामीण के साथ लापता बच्चे की तलाश कर रहे थे।
वहीं मंगलवार को जंगल में बच्चे का कटा हुआ सिर मिला है। बच्चे के बाकी अंगों की तलाश अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि घर के बाहर खेल रहे बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया होगा।









