छठ पूजा 2025 : रांची में धूमधाम से शुरू हुआ नहाय-खाय…जानिए क्या है पूरा शेड्यूल और कैसे करें पूजा?

Chhath Puja 2025: Nahay-Khaay begins with great fanfare in Ranchi… Know the complete schedule and how to perform the puja?

रांची। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व Chhath Puja 2025 का शुभारंभ शनिवार को नहाय-खाय के साथ हुआ। व्रती सुबह शुद्धता और निष्ठा के साथ स्नान कर घर को पवित्र करते हैं और प्रसाद स्वरूप कद्दू-भात का सेवन करते हैं। यही दिन छठ व्रत की पवित्र शुरुआत का प्रतीक है, जो सूर्य उपासना और लोक संस्कृति से जुड़ा है।

रविवार को व्रती निर्जला उपवास रखकर खरना का अनुष्ठान करेंगे। शाम को सूर्यास्त के बाद गुड़ और चावल से बनी खीर, रसिया और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा।


तीसरे और चौथे दिन के कार्यक्रम

  • सोमवार (तीसरा दिन): अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य। घाटों, तालाबों और जलाशयों की सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान।

  • मंगलवार (चौथा दिन): उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन।

नगर प्रशासन और स्थानीय समितियां घाटों की सुरक्षा, बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं।


Chhath Puja का सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व

यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि लोकसंस्कृति और पारिवारिक एकता का संदेश भी देता है। महिलाओं की भक्ति, अनुशासन और श्रद्धा इस पर्व को और पवित्र बनाती है।


बाजार में बढ़ी रौनक और महंगाई

छठ पूजा को लेकर रांची और आसपास के बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ गया है। नहाय-खाय के दिन को लेकर लोग सब्जी और पूजा सामग्री खरीदने में व्यस्त हैं। कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है:

  • कद्दू: ₹50/किलो (पहले ₹30)

  • भिंडी: ₹60/किलो

  • झींगी: ₹50/किलो

  • परवल: ₹60/किलो

  • सीम: ₹100/किलो

  • ओल: ₹80/किलो

  • कांदा: ₹40/किलो

  • बीन: ₹80/किलो

पूजा सामग्री: गेहूं ₹50, चावल ₹50, गुड़ ₹80–₹100 प्रति किलो।

भीड़ के कारण मंडियों और किराना दुकानों में लंबी कतारें लगी हुई हैं। व्यापारी वर्ग का कहना है कि मांग बढ़ने के कारण फिलहाल कीमतों में गिरावट की संभावना कम है।

Related Articles

close