छठ पूजा 2025: रांची से बिहार जाने वाली बसें हुईं फुल, अब क्या? जानिए घर जाने के 5 आसान तरीके!

Chhath Puja 2025: Buses from Ranchi to Bihar are full, what now? Learn 5 easy ways to get home!

रांची। छठ महापर्व 2025 के चलते रांची से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बस यात्रा भारी चुनौती बन गई है। खादगढ़ा, रातू रोड और धुर्वा बस स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है और टिकट न मिलने से कई लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।

झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन के अनुसार, राजधानी से लगभग 150 बसें बिहार के विभिन्न रूटों पर चल रही हैं, जबकि टाटा से करीब 25 बसें रवाना हो रही हैं। इन सभी बसों की सीटें 26 अक्टूबर तक पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बस संचालकों की मांग:
झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि अधिकतर बसें बिहार से खाली लौट रही हैं। यदि सरकार अस्थायी परमिट जारी करे और बिहार प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाए, तो करीब 100 अतिरिक्त बसें चलाई जा सकती हैं। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती है।

रांची से प्रमुख बस रूट और किराया:

  • पटना: 20 बसें, ₹600 प्रति सीट

  • मुजफ्फरपुर: 10 बसें, ₹700

  • गया: 20 बसें, ₹350

  • छपरा-सिवान: 10 बसें, ₹600

  • सिलीगुड़ी: 6 बसें, ₹1000
    (स्रोत: झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन)

Related Articles