झारखंड के मौसम में फिर हुआ बदलाव…कई जिलों में 8 डिग्री तक पहुंचा तापमान

झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रांची समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री का इजाफा होने की उम्मीद है. जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी. इस हफ्ते मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दो-तीन दिनों से एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिला. कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई.
बता दें कि तापमान में तेजी से गिरावट के बाद ही सुबह व रात के मौसम में सर्दी घुल रही है. सुबह देर तक ठंडी हवा चलने से धूप में सिहरन अनुभव हो रहा है. दिन चढ़ने पर धूप दिख रही है. लेकिन दिन ढ़लते ही मौसम सर्द हो रहा है.
मौसम विभाग के माने दो दिन दिनों में पश्चिमी विक्षभ अफगानिस्तान में चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है. उस ओर से आनेवाली बर्फीली हवाओं से मौसम सर्द है. इसका असर कम होते ही ठंड में कमी आएगी.









