आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने भाई को मारी गोली, गिरफ्तार

लोहरदग्गा। जिला के भीड़ भाड़ वाले इलाके रघुनंदन लेन में सनसनीखेज घटना हुई है. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल को गोली मार दी. घटना देर रात गुरुवार की है। सूचना सदर थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां पर घायल का इलाज चल रहा है. चंदन अग्रवाल के कंधे में गोली लगी है, पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

एसपी ने कहा

लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक रूप से पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। शहरी क्षेत्र में गोलीबारी की इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है. बता दें कि आरोपी सूरज अग्रवाल बॉक्साइट व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं. साथ ही आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव भी हैं.

Related Articles

close