ED के अफसरों पर छेड़खानी का केस : पुलिस ने दर्ज किया महिलाओं से छेड़खानी व जबरन घुसने का केस, 3 FIR किया गया है दर्ज

कोलकता। हमले में लहुलूहान हुए ED अब दोहरी मुसीबत में फंस गये हैं। ED अफसरों के खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ व घरों में जबरन घुसने का मामला दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने ED की उस टीम के अधिकारियों पर केस दर्ज किया है, जिन पर शुक्रवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में भीड़ ने हमला किया था।

ये अधिकारी राशन घोटाले के तहत नॉर्थ 24 परगना जिले में TMC जिला परिषद के सदस्य शाहजहां शेख के घर तलाशी लेने जा रहे थे, लेकिन हमले की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। हमले के अगले दिन यानी 6 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में तीन FIR दर्ज कीं। एक FIR एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ और दो FIR अनजान लोगों के खिलाफ हुई हैं।

अधिकारियों के खिलाफ घर में जबरन घुसने और महिला से छेड़छाड़ का आरोप है।वहीं, ED की तरफ से TMC नेता शाहजहां शेख के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किए जाने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि लुकआउट नोटिस जारी करके ED क्या कर लेगा? ED खुद इडियट है। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले के बाद जहां राज्य में राजनीति गरमाई है और विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर इस सब के बीच ईडी पर हमले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की गईं है।

एक एफआईआर ईडी ने दर्ज कराई है तो वहीं दूसरी एफआई आर टीएमसी लीडर शाहजहां शेख की तरफ से दर्ज कराई गई है। इसमें बिना कोई दस्तावेज दिए घर का ताला तोड़ने का आरोप लगाया गया है। तीसरी एफआईआर बंगाल पुलिस ने खुद से दर्ज की है। यह पुलिस ने स्वंत संज्ञान लेकर दर्ज की है। कांग्रेस नेता अधीररंजन चौधरी ने भी ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि अभी तो हमला हुआ है आने वाले दिनों जान भी जा सकती है। इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने बयान दी थी और कहा वे संवैधानिक कदम उठा सकते हैं।

Related Articles

close