अभ्यर्थी ध्यान दें! इस साल की महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखों का हुआ ऐलान, अब बस तैयारी में जुट जाईये, देखिये इस साल का एग्जाम कैलेंडर

Attention candidates! The dates for this year's important exams have been announced. Now get ready to prepare. Check out this year's exam calendar.

Exam Calender : अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। इस साल होने वाली अलग अलग प्रतियोगी परीक्षा की तारीखें घोषित की गयी है। परीक्षा कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर डिटेल जानकारी दी गयी है।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विभिन्न पदों पर होने वाली लिखित परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कैलेंडर में सहायक अभियंता से लेकर विशेष शिक्षक और स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) तक की महत्वपूर्ण तिथियां तय की गई हैं।

सूचना जारी होते ही अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है।आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित सभी परीक्षाएं एक ही फेज में केवल लिखित मोड में आयोजित की जाएंगी। इससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में स्पष्टता मिलेगी। खासकर स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी तैयारी में जुट गए हैं।

सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल) – HED 113-05
इस पद के लिए परीक्षा 18 दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत 118 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया जा चुका है।

संयुक्त सहायक अभियंता परीक्षा
संयुक्त सहायक अभियंता परीक्षा 17 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1040 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए इसे बड़ा अवसर माना जा रहा है।

विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा
विशेष शिक्षक के 7279 पदों के लिए परीक्षा जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। आयोग के अनुसार, इसका परिणाम फरवरी 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। शिक्षा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण भर्ती मानी जा रही है।

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)
इस पद के लिए परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होगी। कुल 935 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चलेगी, जबकि परिणाम जून 2026 में घोषित होने की संभावना जताई गई है।

असिस्टेंट टाउन प्लानर
असिस्टेंट टाउन प्लानर की परीक्षा 9 मई 2026 को होगी। इस भर्ती में 36 पद निर्धारित हैं। परिणाम जून 2026 में जारी किया जाएगा।

सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी
इस परीक्षा की तिथि 23 अप्रैल 2026 तय की गई है। कुल 60 पदों पर नियुक्ति होगी। परिणाम की तिथि आयोग बाद में घोषित करेगा।

स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4)
TRE-4 परीक्षा 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती 46,595 पदों के लिए है, जिसे अब तक की बड़ी शिक्षक भर्ती में शामिल किया जा रहा है। परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है।

स्थगित परीक्षाएं भी कैलेंडर में शामिल
सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी (285 पद) तथा सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी (285 पद) की परीक्षाएं विभागीय कारणों से फिलहाल स्थगित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close