रांची। चंपई सोरेन कैबिनेट से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आ रही है। कैबिनेट की बैठक की समय बदल गया है। अब कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे से नहीं होगी, बल्कि उसके स्थान पर शाम 6 बजे का समय निर्धारित किया गाय है। झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक शाम 6 बजे से होने की सूचना सभी मंत्रियों को भेज दी गयी है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इसकी सूचना दी गयी है। 6 मार्च को यह बैठक पहले अपराह्न 4:00 बजे होने वाली थी। लेकिन, मुख्यमंत्री की अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यसतता की वजह से समय बदलाव किया गया है। बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

आपको बता दें कि इससे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की तरफ से कैबिनेट की सूचना सभी विभाग को भेज दी गयी थी। विभागों से प्रस्ताव मंगाया गया था। करीब दो दर्जन प्रस्ताव कैबिनेट के लिए भेजे गये हैं, जिस पर आज मुहर लग सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...