कैबिनेट अपडेट- शिक्षा विभाग में अवर शिक्षा सेवा के पदों को लेकर कैबिनेट में अहम फैसला, मौजूदा जरूरतों के मुताबिक इन पदों पर होगी नियुक्ति..VIDEO

Cabinet Update- Important decision in the Cabinet regarding the posts of Lower Education Service in the Education Department, appointments will be made on these posts as per the current requirements.

Hement Cabinet Decesion: हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज 9 फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट में जहां शिक्षा विभाग को लेकर बड़े प्रस्ताव को मंजूर दिया गया। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी अहम फैसले लिये गये। डीजीपी और आईजी के पद के लिए नाम सुझाने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने पास किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग में आज एक अहम फैसला हुआ है। झारखंड अवर शिक्षा के पूर्व में सृजित पदों की तुलना में मौजूदा जरूरतों के मुताबिक पदों को चिन्हित करने का फैसला लिया गया है। झारखंड गठन के समय अवर शिक्षा सेवा के 714 पद मिले थे।

465 अवर शिक्षा सेवा और बाकी के पद व्याख्याता के लिए चिन्हित थे। इन 465 पदों में से 318 पद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और अवर विद्यालय निरीक्षक के रूप में चिन्हित किये गये।

जिसमें 264 प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और 54 अवर विद्यालय निरीक्षक के रूप में पदस्थ किये गये थे। बाकी के 147 पदों का प्रत्यार्पण करते हुए सहायक शिक्षक अधीक्षक और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी उप सचिव के रुप में पदस्थ किया गया।

 

 

Related Articles

close