• रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये है। झारखंड में आज कुल 29 प्रस्तावों पर कैबिनेट में मुहर लगी।
  • समाज कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों को 1.1.2016 से मिलेगा सातवां वेतनमान
  • परिवहन विभाग के समायोजित 791 कर्मियों की पूर्व सेवा गणना को जोड़ते हुए औपबंधिक पेंशन भुगतान का फैसला कैबिनेट ने लिया है।
  • सूचना प्रोद्योगिकी के ई-गर्वेंनेंस के लिए बजट की स्वीकृति दी गयी है।
  • 226 सूखाग्रस्त पीड़ित को 403 करोड़ की राशि वितरित होनी थी…उसमें नियमों को शिथिल किया गया है।
  • झारखंड में कोर्ट फीस में संशोधन के प्रस्ताव पर कैबिनेट में मुहर लगी है।
  • बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, जैन विश्वविद्यालय सोना देवी विश्विविद्यालय का कैबिनेट में अनुमोदन किया गया है।
  • राज्य गठन के पूर्व नक्सली घटना में मारे गये ग्रामीण के परिजन को 1 लाख की अनुग्रह राशि और अनुकंपा नियुक्ति
  • झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण संबंधी आ रही अड़चनों के संदर्भ में आज कैबिनेट में चर्चा की गयी।
  • पूर्वी सिंहभूम में 100 सीटर अस्पताल बनाने के बजट की स्वीकृति दी गयी।

अपडेट जारी है……

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...