Cabinet Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, हो सकते हैं कई अहम फैसले

Cabinet Breaking: Jharkhand Cabinet meeting tomorrow, many important decisions may be taken

Cabinet Breaking:झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को बुलाई गई है. बैठक अपराह्न 4 बजे से होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह जानकारी दी है।

 

बताया गया कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बुलाई गई है। इस कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

21 जनवरी की बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक हुई थी। इसमें 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी।

 

राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना और राज्य के विभिन्न अस्पतालों के लिए पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। चतरा में स्पेशल कोर्ट के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया. कैबिनेट ने अनुपूरक बजट की घटनोत्तर स्वीकृति दी है. बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, इरफान अंसारी, संजय प्रसाद यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close