कैबिनेट ब्रेकिंग: चंपई कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, बजट के पहले ….

रांची। चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज होगी। बैठक का आयोजन प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में शाम चार बजे या फिर झारखंड विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के तुरंत बाद (जो भी बाद में हो) होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की तरफ से कैबिनेट के एजेंडे को लेकर सभी विभागों को जानकारी दो दिन पहले ही भेजी गयी थी।

कैबिनेट का एजेंडा मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया गया है। आज की बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। चंपई सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट समेत लगभग दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में बजट प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया जायेगा। इससे पहले 15 फरवरी को कैबिनेट होनी थी, लेकिन कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। आपको बता दें कि मंत्रिमंडल गठन होने के बाद ये पहली विस्तारित कैबिनेट होगी। बैठक में बजट के दौरान मंत्रियों से विभागवार जानकारी भी साझा की जायेगी। आपको बता दें कि आज ही विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close