रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। सरकारी कर्मचारियों को लेकर आज राज्य सरकार बड़ा फैसला ले सकती है, वहीं शिक्षक भर्ती पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। प्रोजेक्ट भवन में चल रही कैबिनेट की बैठक में आज कर्मचारियों के लिए बड़ा प्रस्ताव आ सकता है। इसके तहत सरकारी कर्मचारी अब 60 लाख तक का होम लोन ले सकते हैं। हेमंत कैबिनेट से इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। पहले कर्मचारी सिर्फ 30 लाख तक का लोन ले सकते थे।

वहीं शिक्षक भर्ती से जुड़े अहम प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट की बैठक में 150 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अपग्रेड करने पर भी सहमति बन सकती है। प्रस्ताव कैबिनेट विभाग को भेजा गया है, आज इस पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही उर्दू के लिए सहायक आचार्य (शिक्षक) के 7232 पद सृजन का प्रस्ताव आज आ सकता है।

वहीं विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले बजट को लेकर भी आज चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में आज श्रम विभाग द्वारा राज्य भर में 49 नियोजनालय कार्यरत की संख्या कम करके 31 नियोजनालय करने का प्रस्ताव भी चर्चा में आ सकता है। अतिरिक्त नियोजनालय के संचालन से सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। नये प्रस्ताव में एक जिले में संचालित नियोजनालय को एकीकृत करने की योजना है।

आज कैबिनेट की बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 15 फरवरी को पेश किया जायेगा। बजट की तैयारी प्रदेश में चल रही है। विभागीय मत्रियों से बजट को लेकर प्रारंभिक चर्चा हो सकती है। ताकि उनके सुझावों को बजट में शामिल किया जा सके।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...