कैबिनेट ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक आज शाम…अनुबंध व संविदाकर्मियों की टिकी निगाहें…20 से ज्यादा एजेंडे पर होगी चर्चा

रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। झारखंड कैबिनेट की बड़ी बैठक 14 सितंबर को होगी। नवरात्री के पहले हो रही इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक अपराह्न 4 बजे से होगी। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में ये बैठक होगी।जिस तरह से पिछले दो कैबिनेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में ताबड़तोड़ फैसले लिये हैं, उससे राज्यवासी की उम्मीदें काफी बढ़ गयी है।प्रदेश में सूखे के हालात ने त्योहारी सीजन में किसानों के चेहरे पर मायूसी ला दी है, माना जा रहा है कि कैबिनटे की बैठक में इस पर जरूर फैसला लिया जा सकता है।

बैठक में 20 से ज्यादा एजेंडे पर चर्चा होनी है। सबसे अहम चर्चा 1932 के खतियान को लेकर है, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। विभाग की तरफ से भी खतियान को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है, लिहाजा खतियान पर चर्चा होगी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि कहा जा रहा है कि इस पर चर्चा जरूर कैबिनेट होगी। लिहाजा आखिरी वक्त में अगर 1932 के खतियान का मामला एजेंडे में शामिल कर लिया जाये तो अचरज की बात नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लाजिस्टिक पार्क पालिसी पर आज कैबिनेट की मुहर लग सकती है। विधि विभाग की सहमिति इस पर मिल चुकी है। वहीं कुछ विभागों में नियुक्ति पर भी मुहर लग सकत है। अनुबंधकर्मियों के नियमित करने का प्रस्ताव भी राज्य सरकार के विचारार्थ है, लिहाजा उम्मीद है कि अनुबंधकर्मियों और संविदाकर्मियों को लेकर भी कुछ फैसले राज्य सरकार ले सकती है।

पिछले दिनों कई सारे कर्मचारी और अनुबंधकर्मियों के संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया है, लिहाजा माना जा रहा है कि उनमें कई कर्मचारी संगठनों की मांगों पर कैबिनेट में मुहर लग सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close